फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी ने ले ली बाप-बेटे की जिंदगी

Wed, 28 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
उम्र के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके रोशन लाल को एक कथित बीमारी ने मौत के आगोश में लपेट लिया। मौत का सिलसिला यही थमता तो ठीक था। उसका बड़ा बेटा संदीप भी मौत की गाल में समा गया। यह दोनों मौतें महज दो दिन के बीच हुई। घर के सगे भाई-बहन अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। यह घटना सिराथू तहसील के पल्टीपुर गांव में हुई।
विज्ञापन

      कोखराज थाना क्षेत्र के पल्टीपुर गांव निवासी रोशन लाल बेहद गरीब था। रोशन किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण ठेला लगाकर करता था। परिवार में उसके अलावा सात बेटी और सात बेटा थे। भूमिहीन इस गरीब के पास मदद की कोई आस नहीं थी।

रोशन का बड़ा संदीप उसके रोजगार में हाथ बंटाता था। दो बेटियों की शादी हो चुकी थी। पिछले एक साल से इस परिवार को ग्रहण लग गया। रोशन और उसका बड़ा बेटा बीमारी की जद में आ गए थे। जिस घर में खाने के लाले पड़े थे वहां दवा कैसे हो सकती थी। नतीजतन ग्रामीणों की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई पहल नहीं किया। हालात यह बने कि रोशन का दूसरा बेटा सुशील और बेटी स्वाती भी बीमारी की जद में आ गए। दवाओं के पैसे का इंतजाम नही था। ऐसे बदतर और बदनसीब हालात में 24 दिसंबर यानि शनिवार को रोशन लाल की मौत हो गई। यह पूरा परिवार अभी सदमें से उबर नहीं पाया था। कि सोमवार को उसके बडे बेटे संदीप ने भी दम तोड़ दिया। बेटा सुशील और बेटी स्वाती जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें