फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर पर कातिलाना हमला

Fri, 03 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। घर के सामने बैठे मनौरी के प्रापर्टी डीलर शिव केसरवानी की बृहस्पतिवार की रात हत्या का प्रयास हुआ। बाइक सवार युवकों ने उनके ऊपर गोलियां दागी। हालांकि निशाना चूकने से वह बाल-बाल बच गए। उधर, गोलियों की आवाज से मनौरी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही भुक्तभोगी की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी बाजार निवासी शिव केशरवानी पुत्र अयोध्या प्रसाद केशरवानी प्रापर्टी डीलर हैं। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढे़ दस बजे वह घर के सामने खड़े थे। उनका कहना है कि तभी दो बाइक से चार नकाबपोश युवक आए। इन युवकों ने उनके ऊपर निशाना साधते हुए तमंचे से फायर किया। हालांकि निशाना चूकने से उनकी जान बच गई।

साथ ही फायरिंग होते ही वह खुद भी घर के भीतर घुस गए। उससे दुबारा युवक उनके ऊपर गोली नहीं दाग सके। उधर, रात में अचानक हुई फायरिंग से पूरी बाजार में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर असलहे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। प्रापर्टी डीलर से हमले के बावत जानकारी करने के बाद पुलिस ने आसपास के अन्य लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी से तहरीर लेकर तीन नामजद समेत कुल चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी रामेन्द्र तिवारी ने बताया यह हमला जमीन के विवाद में हुआ है। हमलावरों की तलाश के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर हमले के बाद से प्रापर्टी डीलर और उसका पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। साथ ही घटना को लेकर बाजार के लोगों में भी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें