फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर लाखों की चोरी

Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र चोरों का गढ़ बन गया है। यहां के बहुंगरा गांव में गुरुवार की रात बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। नकब लगाकर घर के भीतर घुसे चोर नगदी समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को सुबह जगने के बाद हुई। घर में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सराय अकिल थाना क्षेत्र के बहुंगरा गांव निवासी फूलचंद्र कुशवाहा पुत्र राम पदारथ घर में ही रह कर खेती किसानी कर अपना व अपने परिवार का पेट पालता है। गुरुवार की रात वह खाना खाकर घर के भीतर परिवार के साथ सो रहा था। आधी रात को नकब लगाकर घर के भीतर चोर घुस गए। बेखौफ चोरों ने कमरे का दरवाजा खोलकर बक्से में रखा 70 हजार रुपये नगदी समेत आभूषण और कपड़ा बर्तन सहित लगभग दो लाख रुपये का माल पार कर दिया।

घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई जब घर की महिलाएं कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गईं तो उनके होश उड़ गए। उधर, किसान के घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी होते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उधर गांव में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत पसरी हुई है। सराय अकिल थाना क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार ही हो रही है लेकिन पुलिस पूरी तरह से अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें