फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर

Tue, 28 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के बदले रसूलपुर गांव में रविवार की रात बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन परिजनों के साथ गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल पूर्व प्रधान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान को एसआरएन अस्पताल (इलाहाबाद) रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


   कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बदले रसूलपुर गांव निवासी इस्लाम उद्दीन (50) गांव का पूर्व प्रधान है। रविवार की शाम वह घर से खाना-पीना करने के बाद गांव के समीप लगे नलकूप की रखवाली करने के लिए गया था। रात करीब 12 बजे नलकूप पर पहुंचे बदमाशों ने सोते समय पूर्व प्रधान पर गोली दाग दी। गोली पूर्व प्रधान के पेट में लगी। उधर गोली की आवाज सुनते ही  गांव के लोग भाग कर घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

आनन-फानन लोग जख्मी प्रधान को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। पूर्व प्रधान पर हमला किसने और क्यों किया? इसे लेकर परिजनों के साथ पुलिस भी हैरान है। कोखराज कोतवाल जेपी राय ने बताया कि प्रधान पर हमला किसने किया, जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें