फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर अहमदगंज में बवाल

Sun, 10 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
विज्ञापन
 खेत में गई किशोरी के साथ छेड़खानी को लेकर शनिवार की रात सैनी के अहमदगंज बारा हवेली आइमा गांव में बवाल हो गया। उलाहना देने से भड़के युवकों के घरवालों ने किशोरी के घर में हमला कर दिया। मकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर घर की महिलाओं समेत पूरे परिवार की जमकर पिटाई की। हमले में महिलाओं समेत 5 लोग जख्मी हो गए। चीख-पुकार और दो पक्षों के आमने-सामने होने से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घायलों को अस्पताल भेजकर सैनी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के बारा हवेली आइमा अहमदगंज गांव की एक किशोरी शनिवार की शाम करीब 7 बजे खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहीं 6 लड़के उसके साथ छेड़खानी करने लगे। युवकों की कारस्तानी से भयभीत किशोरी चीखते-चिल्लाते भागकर घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। परिवार के लोग उलाहना देने युवकों के घर गए। जहां उनके बीच कहासुनी हो गई। करीब दो घंटे बाद युवकों ने किशोरी के घर में हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। सामान उठाकर बाहर फेंकने लगे। तोड़फोड़ का विरोध करने पर युवकों ने घर की महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से जहीदा (30) पत्नी गुड्डू, इस्लामुन निशा (50) पत्नी कल्लू, देबू (30) पुत्र हबीब, मडलू (35) पुत्र मोहम्मद रसीद और मोहम्मद आरिफ (22) पुत्र मोहम्मद सफी जख्मी हो गए। मारपीट, तोड़फोड़, चीख-पुकार और दो पक्षों के आमने-सामने होने से गांव में अफरातफरी मच गई। गांववाले बड़े बवाल की आशंका से सहम गए। लोगों ने इसकी जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना लगते ही गांव पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। हमले में जख्मी लोगों को पुलिस ने एम्बुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल भेजा। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। एसओ सैनी दिनेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें