फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक पर बिजली चोरी का मुकदमा

Mon, 21 Aug 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
प्रवर्तन दल ने पिपरी इलाके में संचालित महाविद्यालय के प्रबंधक पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। बिजली विभाग को गुमराह कर कालेज को जगमग किया जा रहा था।
विज्ञापन

चायल सर्किल के पिपरी इलाके में संचालित हरी राम सिंह डिग्री कालेज चोरी की बिजली से जगमग हो रहा था। इलाहाबाद जोन के प्रवर्तन दल ने शनिवार को कालेज में छापामारी की। इस दौरान किसी ने बिजली कनेक्शन का कोई अभिलेख टीम के प्रभारी अवर अभियंता को नहीं दिखाया।

जांच-पड़ताल के बाद ने टीम पिपरी थाने पहुंची। अवर अभियंता अभय कुमार यादव ने कालेज के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने अभियंता की तहरीर पर कालेज के प्रबंधक के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से दिनभर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अवर अभियंता ने बताया कि कालेज में बिजली चोरी की जा रही थी। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें