फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में अधेड़ा का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। रमाला की पूर्वी यमुना नहर में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

नहर में रविवार शाम व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे लोगों की उस पर नजर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकाला और जांच पड़ताल की। मृतक सफेद कुर्ता, पायजामा पहने हैं। उसके दाएं हाथ पर महावीर नाम लिखा है। पुलिस ने शनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस का कहना है कि शव पानी में बहकर आया है। इसकी शनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

रटौल में मैजिक गाड़ी में
आग लगी, भगदड़
चांदीनगर (बागपत)। रटौल बस स्टैंड पर गाजियाबाद के बंथला जाने के लिए मैजिक गाड़ी में सवारी बैठी हुई थी। जैसे ही चालक ने चलने के लिए गाड़ी स्टार्ट की। तभी वायर शॉट होने से आग लग गई। यात्रियों ने भागकर जान बचाई। बड़ी मशक्कत कर लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें