फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटा, चालक की मौत

Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम सवारी से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टेढ़ीमोड़ से सवारी लेकर तरसौरा गांव जा रहा था। हादसे में टेंपो सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के सुखऊका पुरवा गांव निवासी संतलाल (32) पुत्र मोहन लाल टेंपो चालक है। शनिवार को वह टेंढ़ीमोड़ से सवारी लेकर तरसौरा गांव जा रहा था। बताया जा रहा है कि टडहर गांव के समीप चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि आधा दर्जन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक और घायलों के घर वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टेंपो चालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें