हाईवे पर कोखराज के सिहोरी मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े से ट्रक से भिड़ गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक कानपुर से किराने का सामान लादकर इलाहाबाद जा रहा था। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उन्नाव शहर का रहने वाला बलवीर सिंह (32) पुत्र गया प्रसाद डीसीएम चलाकर वह परिवार की जीविका चलाता था। बृहस्पतिवार को वह कानपुर से किराने का सामान लेकर इलाहाबाद जा रहा है। आधी रात हाईवे पर कोखराज के सिहोरी मोड़ के समीप डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा देख आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक की पहचान करने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई डीसीएम चालक की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।