फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरा विकलांग, हालत नाजुक

Thu, 22 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल(ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के चिल्ला गांव के समीप कुंए में बुधवार की सुबह एक विकलांग मिला। ग्रामीणों ने उसे कुंए से बाहर निकालकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। चर्चा है कि रात युवक को किसी ने पीटने के बाद हत्या की नीयत से कुंए में फेंका है।
विज्ञापन


 चरवा कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अरविंद कुमार (35) पुत्र राम चरन विकलांग है। बुधवार की सुबह वह चरवा के चिल्ला गांव के समीप एक कुंए में मिला। खेत की ओर गए गांव के लोगों ने कुएं से युवक की कराहने की आवाज सुनी, सन्न रह गए। आनन-फानन में गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही प्रयास करके युवक को कुएं से बाहर निकाला। बताया जाता है कि कुएं में गिरने से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

ग्रामीणों के मुताबिक युवक के शरीर पर गहरी चोटोें के निशान हैं। ऐसा लगता है कि किसी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है। पीटने के बाद जान से मारने की नीयत से उसे कुएं में फेंका गया है। हालांकि इस मामले में भुक्तभोगी के साथ परिवार के लोग कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। एसओ ने बताया कि अभी युवक की हालत ठीक नहीं है। पूछताछ होने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें