रौली के ठाकुरजी महाराज के मंदिर में मंगलवार रात चोरी हुई थी। चोरी की खबर सुबह पूजा करने पहुंचने पर लोगों को हुई। मंदिर प्रबंधक अवनीशचंद्र शर्मा ने ग्रामीणों के साथ अपने परिवार के लोगों को सुराग लगाने के लिए लगा दिया। बुधवार पूर्वाह्न में बिल्सी रोड बाजार में एक दुकान पर पहुंचे युवक को घंटा और पूजा का सामान बेचते देख लोगों ने दबोच लिया। पता लगने पर अवनीश समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए।
मौके पर जुटी नागरिकों की भीड़ ने पकड़े गए युवक से पूछताछ भी की। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया तो उसने खुद को हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चितरी का नरेश बताया। कोतवाली देवराज राठी ने हजरतपुर थाना पुलिस से भी नरेश के बारे में जानकारी हासिल की। पांच दिन पहले बसोमा के मंदिर में भी चोरी हो चुकी है। पुलिस को नरेश पर उस घटना में भी शामिल होने का शक है।