सदर कोतवाली के कादीपुर गांव के पास शनिवार दोपहर डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर निवासी अकरम पुत्र असलम, आजम व अरशद पुत्रगण मुस्सन बाइक से सरायअकिल जा रहे थे। कादीपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल ले आई। यहां तीनों का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर परिजनों को हुई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए।