फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 द्वाबा में ठंड का कहर जारी है। सोमवार रात भी ठंड की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गुजरे तीन दिन से शीतलहर के साथ ठंड बढ़ गई है। इसकी जद में रोजाना लोग मौत के शिकार हो रहे हैं।

सोमवार को सदर तहसील के बक्सीपार गांव निवासी मुन्ना सिंह (40) पुत्र अवधेश सिंह भी ठंड की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि खेतों में काम के दौरान अचानक उन्हें कंपकंपी महसूस हुई। किसी तरह घर आकर जानकारी परिजनों को दी। घेरलू उपचार के बाद भी आराम मिलता नहीं देख परिजन उन्हें इलाहाबाद ले गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें