फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में युवती की मौत

Fri, 01 Dec 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चंपहा गांव में बुधवार की रात एक युवती की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित आम के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। तमाम तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। मामले में देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के गौरा गांव की ममता देवी (32) की शादी दस वर्ष पहले पश्चिमशरीरा के चंपहा गांव में महेन्द्र कुमार से हुई थी। बुधवार की रात ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक आम की बाग में पेड़ पर लटकता मिला। सुबह खेत की ओर गए गांव के लोग लाश देख सन्न रह गए।

विवाहिता के मौत की खबर परिजनों को पता चली तो वह भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। ससुराल वालों के साथ पिता का कहना है कि बीमारी से तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता ने खुदकुशी की या फिर उसे मारकर पेड़ से लटकाया गया। इसके लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं है। खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। एसओ राकेश सरोज ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जांच और तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें