फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने अधेड़ को पीटकर किया मरणासन्न

Fri, 21 Aug 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भूमिधरी जमीन पर कब्जे के विरोध में बुधवार की शाम पिपरी गांव में दबंगों ने पड़ोसी अधेड़ को पीटकर मरणासन्न कर दिया। अधेड़ को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। और बीच-बचाव करते हुए जान बचाई। दबंगों की पिटाई से बेहोश अधेड़ को लेकर लोग थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी अधेड़ के बेटे की तहरीर पर दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पिपरी गांव निवासी अजय कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद ने बताया कि बुधवार की शाम गांव के ही दबंग उसकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जानकारी होने पर पिता लल्लूू विरोध करने पहुंचे। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जाता है दबंगों की पिटाई से अधेड़ बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। अधेड़  को मरणासन्न देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।

ग्रामीणों के हस्ताक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दबंगों की पिटाई से बेहोश हुए अधेड़ को आनन-फानन घर वाले लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी अधेड़ के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश और हमलावरों की तलाश की जा रही है। मारपीट की घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार  सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें