फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को करंट से बचाने में पिता की मौत

Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में नया नगर मोहल्ले में रविवार सुबह जनरेटर का करंट दौड़ने से एक छह वर्ष की लड़की करंट की चपेट में आ गई। पिता ने बेटी को बचाने के लिए जनरेटर का तार खींचा तो वह भी करंट के चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे घर में हाहाकार मच गया। मृतक भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत मुंबई से मंझनपुर आया था।
विज्ञापन


   मंझनपुर के नया नगर मोहल्ला निवासी छोटका की बेटी की शनिवार को शादी थी। छोटका का छोटा भाई मो. इरफान (24) मुंबई में अपनी पत्नी व छह वर्ष की बेटी शकीना के साथ रहकर काम करता था। शादी में शामिल होने के लिए इरफान तीन दिन पहले मंझनपुर आया था। रविवार की सुबह करीब छह बजे इरफान की बेटी शकीना बाथरूम गई। बिजली के लिए जनरेटर चल रहा था। बारिश से दीवार भीगी होने के कारण पूरे घर में करंट दौड़ रहा था। शकीना जैसे ही बाथरूम गई तो वह करंट की चपेट में आ गई।

शकीना के शोर मचाने पर इरफान ने उसको बचाने के लिए जमीन पर पड़ी जनरेटर की केबिल को खींचना शुरू कर दिया। केबिल कटी थी, इससे इरफान करंट की चपेट में आ गया। वह नंगे पैर था। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इरफान जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। लोगों ने भागकर जनरेटर बंद किया। उसको अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इससे घर में हाहाकार मच गया। हादसे से इरफान की पत्नी व उसके भाईयों का रो-रो कर बुरा हाल है। इरफान छह भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें