फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक क ी टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर

Mon, 26 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा मोड़ के पास मैजिक की टक्कर लगने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


  कोखराज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का रहने वाला राजेश कुमार (35) पुत्र दर्शन लाल परदेश में रह कर कमाई करता है। हाल ही में वह अपने घर आया हुआ था। रविवार की सुबह वह बाइक लेकर किसी काम के सिलसिले में भरवारी गया हुआ था।

दोपहर बाद वह वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह परसरा मोड़ के पास पहुंचा। पीछे से आ रही एक मैजिक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। मैजिक की टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसा देख आस पास मौजूद लोग भाग कर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें