फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के खाते से शातिर ने उड़ाया 50 हजार

Wed, 21 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 सरायअकिल कस्बे के एक  व्यापारी के खाते से  शातिर ने 50 हजार रुपया निकाल लिया। बैंक मैनेजर बन शातिर ने खाता नंबर और एटीएम कार्ड का कोड हासिल किया था। व्यापारी ने खाता और एटीएम लॉक कराने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


   सरायअकिल कस्बे का रहने वाला लाल बहादुर व्यापारी है। सोमवार की दोपहर उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए शातिर ने बहाने से खाता नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर जान लिया। इसके बाद खाते से तीन बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। थोड़ी देर बाद शक होने पर वह भागकर बैंक शाखा पहुंचा और प्रबंधक को सारी बात बताते हुए खाते के साथ एटीएम कार्ड को लॉक कराया। बैंक शाखा से वह तहरीर लेकर सरायअकिल थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को मंझनपुर पहुंच व्यापारी ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एएसपी ने सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें