नगर पंचायत अजुहा के अंबेडकर नगर मोहल्ले को जुआरियों ने अपना अड्डा बना लिया है। सुबह से लेकर शाम तक यहां जुआरियों का जमघट लगा रहता है। दिनभर ताश खेलते हुए ये जुआरी रोजाना लाखों रुपये का वारा-न्यारा करते हैं। वहीं इस दौरान जुआरी आपस में हार-जीत को लेकर मारपीट, उपद्रव मचाते रहते हैं। इतना ही नहीं हारने के बाद जुआरी क्षेत्र में चोरी, छिनैती, लूट की छोटी-मोटी घटनाओं को भी अंजाम दे देते रहते है। कस्बे के रहने वाले आशीष कुमार, विमल कुमार, गुरु प्रसाद आदि ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से की गई। इसके बाद भी पुलिस अंबेडकर नगर मोहल्ले में लगने वाले जुआरियों को जमघट को खत्म नहीं करा पा रही है। मामले में चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनसे किसी ने नहीं की है। अब जानकारी हुई है, वे जांच करके कार्रवाई करेंगे।