फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने पर चली गोलियां

Sun, 13 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी की रंजिश में पिपरी के गौसपुर कटौहुला गांव में रविवार शाम जमकर बवाल हुआ। टक्कर होने पर भन्नाए पूर्व प्रधान ने बाइक सवार की पिटाई की। समर्थकों के साथ युवक और उसके परिवार के अन्य लोगों के घरों में हमला करके जमकर तोड़फोड़ की। दूसरे पक्ष के लोगों के जुटने पर दहशत फैलाने के लिए गोलियां दागी। सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर सीओ के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। घटना से गांव में तनातनी बनी हुई है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। सीओ रामभवन यादव ने बताया कि उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटौहुला गांव के एक पूर्व प्रधान इस बार भी चुनाव मैदान में थे। रविवार को मतगणना में हार के बाद वह समर्थकों के साथ चारपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे जैसे ही पूर्व प्रधान की बोलेरो गांव के समीप पहुंची। गांव के युवक मेराज अहमद (20) पुत्र मुन्ने की बाइक उनकी गाड़ी से टकरा गई। इस पर पूर्व प्रधान और उनके साथ रहे लोगों ने मेराज को पीट दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया। गांववालों ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद पूर्व प्रधान और उनके साथ रहे लोगों ने मेराज और उसकी बिरादरी के अन्य लोगों के घरों पर लाठी-डंडे और असलहों के साथ हमला कर दिया। जियाउल हक, मोबिन अहमद, मोहीब अहमद, जानी आदि करीब आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ की।

आरोप है कि हवा में गोलियां दागकर दहशत फैला दी। घरों में हमला और फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से सहमे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दो पक्षों के आमने-सामने होने की भनक लगते ही अफसरों के भी होश उड़ गए। कई थानों की फोर्स, पीएसी लेकर सीओ चायल और एसओ पिपरी गांव पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन कोई नहीं मिला। वहीं गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ रामभवन यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश में घटना हुई है। पर फायरिंग नहीं हुई है। बताया कि पुलिस मामले की छानबीन के साथ उपद्रवियों की तलाश में जुटी है। अभी कोई तहरीर किसी भी ओर से नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें