फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Thu, 29 Oct 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर बुधवार की शाम बिरनेर गांव में दो परिवार आमने-सामने हो गए। इस दौरान हुई तीखी झड़प के एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। हमले में जख्मी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के बिरनेर गांव निवासी मान सिंह पुत्र सूबेदार ने बताया कि बुधवार की शाम उसके बच्चे घर के सामने ही पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चों के बीच हुए इसी मामूली से झगड़े को लेकर पड़ोसी और उसके परिवार के लोग आकर उससे भिड़ गए। कहासुनी होती देख गांववालों ने आकर बीच बचाव किया।

इस घटना के करीब आधे घंटे बाद पड़ोसी फिर से आकर उससे भिड़ गया। कहासुनी के दौरान उसने फरसे से हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देख परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्रामीण दौड़े। गांववालों को आता देख हमलावर भाग निकला। हमले में जख्मी युवक को परिवार के लोग लेकर अस्पताल गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की इस घटना से दोनों परिवार के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें