फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने लूट ली किशोरी की आबरू

Wed, 16 Sep 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा इलाके में सोमवार की दोपहर मवेशियों को पानी पिलाने नदी किनारे गई किशोरी को दबोचकर पड़ोसी युवक ने अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम पीड़िता पिता के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर में खेल करते हुए दुराचार की घटना को छेड़खानी में बदलते हुए एफआईआर दर्ज की। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज परिजन बुधवार को मंझनपुर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ चरवा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चरवा इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार दोपहर मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गांव के समीप से गुजरी ससुर खदेरी नदी किनारे गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा मोहल्ले का युवक अकेली देख उसे दबोच कर झाड़ी के पीछे उठा ले गया। जब तक वह चीखती-चिल्लाती युवक ने मुंह दबाकर उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि दुराचार की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर में खेल करते हुए मामला छेड़खानी में तरमीम कर दिया। दुराचार की तहरीर में छेड़खानी दर्ज किए जाने से नाराज परिजन बुधवार को पीड़िता को लेकर मंझनपुर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें