फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर उड़ाया लाखों का माल

Wed, 16 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने हजारों रुपये की नगदी और लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सोते समय गृहस्वामी को चोरों ने घेर लिया। आंख खुलने पर गृहस्वामी ने शोर मचाया तो चोर दीवार फांदकर भाग गए। पड़ोसियों ने चोरों का पीछा किया लेकिन ये हाथ नहीं लगे। ग्रामीणों को खेत में टूटा हुआ बक्सा पड़ा मिला। सूचना मिलने पर तड़के एसओ फोर्स के साथ
विज्ञापन


मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव दुबरी निवासी उमाशंकर मंगलवार रात पत्नी के साथ छत पर सो रहे थे। चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। इसके बाद दो-तीन चोर छत पर पहुंचे और उन्होंने सो रहे गृहस्वामी की चारपाई को घेर लिया। दो-तीन चोर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां बक्से और

अलमारी में रखे जेवर और नगदी चुरा लिए। करीब 1.30 बजे उमाशंकर की आंख खुली तो चारपाई के आसपास चोर खडे़ थे। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। तो चोर दीवार फांदकर भाग खड़े हुए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर चोरों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। इस दौरान जयपाल के खेत में ग्रामीणों को टूटा हुआ बक्सा पड़ा मिला। तड़के 5 बजे
विज्ञापन


उमाशंकर ने थाने में सूचना दी। तो थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उमाशंकर ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये नगद, एक सोने का हार, छह सोने की अंगूठियां, दो सोने की गिन्नी, दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने के झाले, तीन जोड़ी पायल, एक सोने का मांग टीका और दो सोने के हथफूल ले गए। बताया कि करीब तीन-चार लाख रुपये का माल चोरी गया है।

उधर, इसी थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी गुड्डू कुमार परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर छत के रास्ते जीने से नीचे उतरे और कमरे का ताला तोड़कर घरेलू सामान पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई। गुड्डू ने बताया कि चोर इनवर्टर आदि घरेलू सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने चिलसरा चौकी पुलिस को तहरीर दी।

एसओ ने की कांबिंग
गांव दुबरी में हुई चोरी पर पहुंचे एसओ कुलदीप दीक्षित ने खेतों पर पहुंचकर चोरों की तलाश में कांबिंग की।  एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें