फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी और विवाहिता से दुराचार की कोशिश

Fri, 12 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम अलग-अलग गांव में किशोरी और विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। चीखने-चिल्लाने पर युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी परिवारों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम खेत की ओर गई थी। गांव के एक युवक उसे अकेली देख धरदबोचा। उसे झुरमुट में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, तो युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। इसी तरह नगर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव की विवाहिता बुधवार की शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए गए थे। शाम करीब 6 बजे गांव के तीन युवक बहाने से उसके घर आ गए। विवाहिता को अकेली देख इन युवकों ने उसे दबोचकर दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोर मचाने पर आसपास के घर के लोग दौड़े। ग्रामीणों के आने की आहट पर तीनों युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। उधर, घटना के बाद से विवाहिता सहमी हुई घर में रही। देर रात परिजनों के लौटने पर उसने पड़ोसी युवकों की करतूत उन्हें बताई। दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ रज्जनलाल त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें