फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर में खेत में गई युवती से गैंगरेप

Wed, 10 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके की एक युवती के साथ मंगलवार को गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े गांववालों ने दोनों युवकों को दबोचकर बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। रातभर मामले को लेकर पंचायत होती रही। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची मंझनपुर पुलिस दोनों युवकाें को हिरासत में लेकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार की शाम घास काटने खेत में गई थी। आरोप है कि उसे खेत में अकेली देख वहां गांव के दो युवक आए। इन युवकों ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाकर बगल में स्थित अरहर के खेत में उठा ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। खुद को युवकों के चंगुल से बचाने के लिए युवती चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणों को देखकर दोनों युवक भागने लगे। गांववालों ने दौड़ाकर दोनों युवकों को दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की। पीटने के बाद गांववालों ने दोनों युवकों को लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बताया जाता है कि रातभर गांव में घटना को लेकर पंचायत होती रही। लोग सुलह-समझौते की कोशिश में लगे रहे, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मंझनपुर कोतवाली को दी गई। साथ ही पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवती के पिता ने इन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर कोतवाली में दी है। तहरीर लेकर मंझनपुर कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। कोतवाल रज्जन लाल त्रिपाठी ने बताया कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें