फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटा, फतेहपुर के 10 स्नानार्थी घायल

Mon, 08 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर गंगा नहाने कड़ा आ रहे फतेहपुर के स्नानार्थियों से भरा टेंपो सैनी के फसैया तालाब के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो सवार महिलाओं समेत 10 स्नानार्थी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फतेहपुर जनपद के कटौघन कोतवाली खागा के रहने वाले लोग सोमवार को मौनी अमावस्या पर्व पर गंगा नहाने के लिए कड़ा आ रहे थे। स्नानार्थियों से भरा टेंपो जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के फसैया गांव के समीप पहुंचा। अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो में बैठे सुभाष सिंह (40), धनपति देवी (45), गोरिया देवी (55), अंजू देवी (17), सपना देवी (27), चमेला देवी (60), छत्रपाल सिंह (30) समेत 10 लोग घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद सभी लोग बगैर स्नान किए ही घर को लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें