फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में आग लगने से गृहस्थी जली

Thu, 04 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले में बुधवार की रात संदिग्धदशा में एक मकान में आग लग गई। आग से 15 हजार की नगदी, गहने, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, खाद्यान्न समेत लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया। घर से उठती लपटें देख जुटे ग्रामीण और दमकलकर्मी घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। घर में आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि बिजली की शार्टसर्किट से हादसा हुआ है।


करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी परवेज अली उर्फ मुन्ना मुंबई में कपड़े की सिलाई करता है। वह 15 दिन पहले घर आया था। बुधवार को मंझनपुर में रहने वाले उसके रिश्तेदार के घर शादी थी। पत्नी-बच्चों के साथ वहां मुन्ना गया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे अचानक उसके बंद मकान में आग लग गई। आधी रात कपड़े, प्लास्टिक आदि जलने की गंध से आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोग घरों से बाहर निकले, तो मुन्ना के मकान से निकलते धुएं का गुबार और लपटें देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर पर आसपास के अन्य मोहल्ले के लोग भी जुट गए। पूरा मकान लपटों से घिरा देख घबराए मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकलकर्मियों को दी। लोग खुद भी आग बुझाने में जुट गए। सैकड़ों ग्रामीण और दमकलकर्मी करीब दो घंटे तक जूझने के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता। मकान बंद होने के कारण सारा सामान राख हो चुका था। भुक्तभोगी के मुताबिक घर में आग लगने से 15 हजार रुपये, करीब 2 लाख रुपये के गहने, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, खाद्यान्न, टीवी, फ्रिज, बच्चों की कापी, किताब समेत सारा सामान जल गया। पीड़ित की मानें तो आग लगने से उसे करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।  



 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें