फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को पीटकर किया अधमरा

Thu, 04 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोखराज में बकरी थाना क्षेत्र के दरियापुर मझियावा गांव में बुधवार की शाम दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। घर में तोड़-फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने मां-बेटी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने डांटकर थाने से भगा दिया। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।


कोखराज थाना क्षेत्र के दरियापुर मझियावां गांव निवासी बिहारी लाल किसान है। बताया कि बुधवार की दोपहर दबंगाें ने उसकी सरसों की फसल मवेशियों से नष्ट करवा दी। जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। शाम को वह खेत की सिंचाई के लिए गया था। तभी दबंगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने किया। विरोध करने पर हमलावरों ने भुक्तभोगी की पत्नी बुधमती और बेटी पूजा को पीटकर अधमरा कर दिया। मां-बेटी को पिटता देख मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह गांव वालों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि शाम को उसने घटना की शिकायत कोखराज पुलिस से की। पर पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंच भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें