फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक को दबंगों ने पीटकर किया अधमरा

Sat, 30 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दबंगों ने टेंपो चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। किराए को लेकर युवकाें की चालक से तीखी झड़प हुई थी। मारपीट देख मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव का रहने वाला मोहम्मद नईम टेंपो चालक है। बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह इलाहाबाद से सवारी लेकर पुरामुफ्ती आया था। इस दौरान किराए को लेकर स्थानीय तीन युवकों से उसकी तीखी झड़प हो गई। इसके बाद वह एक ढाबे पर जाकर खाना खाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान खुन्नस खाए युवक पहुंचे और टेंपो चालक को दबोच कर बेरहमी से पीट दिया। चालक को पिटता देख आस-पास मौजूद लोग पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए चालक की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें