फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी, ससुरालियों की यातनाओं से तंग शिक्षक ने मांगी इच्छामृत्यु

Fri, 18 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीवी और ससुराल वालों की यातनाओं, धमकियों से आजिज भदवां कोखराज के युवक ने इच्छामुत्यु की गुहार लगाई है। उसने शुक्रवार को राष्ट्रपति को अपना मांगपत्र भेजा। साथ ही घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। युवक के मुताबिक ससुराल वाले किसी भी रोज उसकी और उसके सालभर के मासूम बेटे की जान ले सकते हैं। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि उन्होंने शिकायत की जांच का निर्देश थानाध्यक्ष कोखराज को दिया है। प्रकरण को गंभीरता से लेकर युवक की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव निवासी रोहित द्विवेदी शिक्षक है। उसके पिता नहीं है। बूढ़ी मां, बीवी और सालभर के मासूम बेटे के साथ रहने वाला 30 वर्षीय रोहित कोचिंग पढ़ाकर जीविका चलाता है। उसका कहना है कि वह इतना कमा लेता है कि मां, बीवी, बच्चे का भरण पोषण सके। पर, उसकी पत्नी उसे परेशान करती रहती है। पत्नी आए दिन मायके चली जाती है। वह ससुराल में रहना ही नहीं चाहती है। विदा कराने जाने पर उसके साथ मायके में झगड़ा करती है। इस दौरान उसके सास, ससुर और भाई भी उसी का साथ देते हैं। पत्नी और ससुराल के लोग आए दिन उसे और उसके मासूम बच्चे को मारने की धमकी देते रहते हैं। रोहित के मुताबिक बुधवार को बीवी ने अपने भाई को घर बुलाया। आरोप है कि रात में भाई के साथ ही उसने उससे झगड़ा किया। इस दौरान भाई और पत्नी ने उसकी पिटाई की। पीटने के बाद रातभर कमरे में बंद कर दिया और सुबह होते ही वह भाई के साथ बेटे को लेकर मायके चली गई। जीवन संगनी और ससुरालियों की इन यातनाओं और अपमान से क्षुब्ध युवक ने घटना की जानकारी कोखराज थाने में दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचे युवक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत देने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि शिक्षक ने बीवी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। थानाध्यक्ष कोखराज को मौके पर जाकर जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें