फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया बंदी रक्षक

Sat, 26 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले बंदी रक्षक को शनिवार की दोपहर जेल अधीक्षक ने धर दबोचा। उसके कब्जे से गांजा, भांग, नशीला मुनक्का, सिगरेट आदि बरामद किया। जेल अधीक्षक ने मंझनपुर कोतवाली में बंदी रक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। जेलर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले में बने कारागार में बंदियों को मादक पदार्थ की सप्लाई का शनिवार को भंडाफोड़ हुआ। बंदियों को गांजा-भांग पहुंचाने वाले बंदी को अधीक्षक ने धर दबोचा। जेल अधीक्षक हरीराम दोहरे ने बताया कि बंदी रक्षक अशोक कुमार के कब्जे से 18 पुड़िया गांजा, 21 पुड़िया भांग, 40 पीस नशीला मुन्नका, 12 पैकेट सिगरेट आदि बरामद किया। बताया जाता है कि यह बंदीरक्षक जेल विभाग के अफसरों को गुमराह कर काफी समय से बंदियों को मादक पदार्थ पहुंचाता रहा है। उसके ऊपर कारागार विभाग के अधिकारियों को काफी दिनों से शक था। इसी शक के आधार पर उसकी निगहबानी की गई तो शनिवार को वह रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जेल अधीक्षक की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली में बंदीरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिला कारागार के बंदी रक्षक को यह मादक पदार्थ कहां से और कौन पहुंचाता था कारागार विभाग के अधिकारियों के अलावा पुलिस महकमा भी इसकी तफ्तीश में जुटा है। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशमी ने बताया कि जेल अधीक्षक की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। बंदी रक्षक तक मादक पदार्थ पहुंचाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें