फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर किया लहूलुहान

Sat, 28 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव में बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया। घटना हैंडपंप से पानी भरने से मना करने पर हुई। शोर पर मौके पर आए ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी अजुहा चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ सैनी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


टांडा गांव की रहने वाली तारा देवी पत्नी कुन्नीलाल ने बताया कि पड़ोसी के घर के सामने सरकारी हैंडपंप लगा है। इस हैंडपंप से पड़ोसी गांव के लोगों को पानी भरने से मना करता है। तारा देवी की मानें तो बृहस्पतिवार शाम वह भी इसी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। जैसे वह पानी भरने लगी, पड़ोसी आकर उसे पानी भरने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में तूतू मैंमैं हो गई। इस दौरान पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पड़ोसी की पिटाई के बाद घायल महिला अजुहा चौकी पहुंची। आरोप है कि पुलिस तहरीर न लेकर उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें