फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक नहीं कातिल निकला पुद्दन

Sat, 28 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी के चलौली गांव के समीप मिली जिस सिरकटी लाश को विवाहिता ने अपने पति राम भरोस उर्फ पुद्दन की बताई थी। यह लाश एक विक्षिप्त युवक की है। जिसकी हत्या करके खुद पुद्दन ने उसे अपने कपड़े पहनाकर पुलिस की आंख में धूल झोंकने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पुद्दन के मोबाइल से ही इस शातिर खेल का खुलासा किया है। उसने हत्या में शामिल तीन लोगों को धरदबोचा है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का काटकर कुएं में फेंका सिर भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब पुद्दन और उसकी बीवी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बता दें कि पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चलौली गांव के समीप तीन फरवरी की सुबह खेत में एक युवक की सिरविहीन लाश मिली थी। गांव की एक महिला ने शव को अपने पति रामभरोसे उर्फ पुद्दन की होने की शिनाख्त की थी। पुद्दन शातिर चोर है। जिसकी पुलिस को तलाश थी। शव शिनाख्त होने के बाद भी पुलिस पुष्टि के लिए उसके सिर की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लाश पुद्दन की नहीं है। इसके बाद पुलिस ने घटना के खुलासे में गंभीरता दिखानी शुरू की। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि मृतक की जेब में मिले पुद्दन के मोबाइल की काल को आधार बनाकर तफ्तीश की गई।

 पूछताछ के लिए पुलिस ने पुद्दन के साढ़ू शिवबरन निवासी काजीपुर पुरामुफ्ती को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला था। शिवबरन ने बताया कि शव पुद्दन का नहीं बल्कि इलाहाबाद में घूमने वाले एक विक्षिप्त का है। जिसे पुद्दन ने अपने साथी दशरथ निवासी धनहजी और चंद्रराज निवासी गुहौली के साथ मारकर सिर कुएं में फेंक दिया था। साथ ही शव को पुद्दन के कपड़े पहनाकर उसकी जेब में मोबाइल रखकर गांव के समीप  फेंक दिया था। पुलिस ने शिवबरन, दशरथ और चंद्रराज को जेल भेज दिया है, जबकि पुद्दन और शव की गलत शिनाख्त करके पुलिस को गुमराह करने वाली उसकी बीवी की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें