फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Sun, 28 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के घर दावत में शामिल होने गए चरवा के समस्तपुर गांव के वृद्ध की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह बहन के घर के समीप सड़क पार करते समय उसे डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे से बहन के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



चरवा थाना क्षेत्र के समस्तपुर गांव निवासी रामसुख पाल की बहन कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में ब्याही है। बहन के बेटे की शादी थी। रामसुख भांजे की शादी में शामिल होने के लिए ककोढ़ा गांव आया हुआ था। रविवार की सुबह करीब 6 बजे वह नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गया था। लौटते समय जैसे ही वह कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पार करने लगा, तभी कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गया।

डीसीएम वृद्ध को रौंदते हुए निकल गई। मिनी ट्रक की चपेट में आने से रामसुख (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत से मौके पर भीड़ जुट गई। जैसे ही हादसे की जानकारी बहन और उसके परिवार के लोगों को हुई, कोहराम मच गया। बहन, बहनोई व अन्य रिश्तेदार रोते-बिलखते घटनास्थल की ओर भागे। सड़क पर खून से लथपथ लाश देख लोग सन्न रह गए। रिश्तेदारों ने हादसे की जानकारी घरवालों को दी, तो परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वृद्ध की हादसे में मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें