फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील क्लिप बनाकर छात्रा का अपहरण

Sat, 27 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरामुफ्ती इलाके के एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली छात्रा की नहाते समय वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप व्हाट्स अप में डालने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगा। शुक्रवार को इसी क्लिप के सहारे वह उसे अपने साथ ले भागा। बेटी के लापता होने से परेशान परिजनों को सुबह छात्रा का फोन आने से घटना की जानकारी हुई। लापता छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस मनचले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने बताया कि छात्रा और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। धरपकड़ के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी।


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह शुक्रवार की सुबह कोचिंग पढ़ने गई थी, तभी से लापता है। शनिवार की सुबह छात्रा का अपनी छोटी बहन के पास फोन आया। उसने जो कुछ बहन को बताया। इसे सुनकर पूरा परिवार सन्न है। छात्रा के पिता की मानें तो घर के बाहर बाथरूम बना है। इसी बाथरूम में नहाते समय एक युवक ने उसकी बेटी की वीडियो क्लिप बना ली थी। इसके बाद वह क्लिप व्हाट्सअप में डालने धमकी देते हुए उसे ब्लैक मेल करने लगा। शुक्रवार को कोचिंंग से लौटते समय इसी क्लिप के सहारे वह उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ उठा ले गया। यह सारी जानकारी शनिवार को छोटी बहन को फोन करके उसने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर पुरामुफ्ती पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी आदि का मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। एसओ राकेश सरोज ने बताया कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। छात्रा और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। धरपकड़ के बाद ही घटना की असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें