फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुंही बच्ची के साथ विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 19 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज में एक लाख रुपये और बाइक के लिए ससुरालियों ने दुधमुंही बच्ची के साथ विवाहिता को घर से भगा दिया। दो साल पहले हुई शादी के बाद से ससुराल वाले मायके से दहेज लाने के लिए उसे यातनाएं दे रहे थे। शुक्रवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की।


इलाहाबाद के लालापुर गांव की रहने वाली आशा देवी की शादी दो साल पहले पिपरी के घोसी गांव के अमित कुमार से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वाले मायके से एक लाख रुपया और बाइक लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दिया। जब रविवार को पिटाई करने के बाद पांच महीने की मासूम बच्ची के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालियों की यातना के बाद मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। पर, ससुराल वाले बिना मांग पूरी हुए युवती को साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। शुक्रवार को पिता के साथ पिपरी थाने पहुंची पीड़िता ने ससुरालियों की प्रताड़ना पुलिस को बताई। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें