फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किग्रा गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने अलीगढ़ रोड स्थित मंडी के निकट से एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा है। पकडे़ गए युवक के पास से पुलिस ने 10 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि यह शातिर गांजे के कारोबार को रिंकू के जेल जाने के बाद सक्रिय करने के प्रयास में था।
विज्ञापन

कोतवाल हाथरस गेट राजेश्वर त्यागी ने बताया कि वह अलीगढ़ रोड पर संदिग्ध लोगों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवक बचकर भागने के प्रयास करने लगा। उसके पास एक बड़ा बैग भी था। पुलिस ने उसे बल प्रयोग कर मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो उसके पास मौजूद बैग में 10 किलो 200 ग्राम गांजा था। पुलिस ने जब उससे नाम पता, पूछा तो उसने अपना नाम रवि भटनागर निवासी कांशीराम कॉलोनी बताया। पुलिस ने जब इसके बारे में पूछताछ की तो पता चला कि यह व्यक्ति शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाल ने बताया कि यह व्यक्ति हत्या के मामले में रिंकू निवासी अक्रूर इंटर कॉलेज मार्केट के जेल जाने के बाद शहर में गांजा बिक्री के कारोबार को सक्रिय करने के फिराक में था। पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल के साथ इस मौके पर एसआई मनोज शर्मा, हरिओम और जुगेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें