फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में तैनात संतरी और मुंशी सुधरें

Fri, 19 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक आरके चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कौशाम्बी आकर यहां की कानून व्यवस्था खंगाली। पुलिस दफ्तर में मातहत अफसरों और थानेदारों के साथ बैठक की। एसपी और सीओ दफ्तर में फरियादियों की बढ़ती संख्या पर गुस्सा जताया। इसके लिए थानों में तैनात संतरी और मुंशी को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। चेताया कि रवैया नहीं सुधरा, तो कार्रवाई होगी।


पुलिस महानिरीक्षक आरके चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कौशाम्बी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एसपी, सीओ और थानेदारों के साथ बैठक करके यहां के कानूनी हालात की तस्वीर देखी। बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर गुस्सा जताया। समीक्षा के दौरान उन्हें शिकायत मिली कि थानों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं होती है। जिसकी वजह से एसपी और सीओ दफ्तर में पीड़ितों की तादात बढ़ रही है। कहा कि इसकी सबसे बड़ी वजह थानों में तैनात संतरी और मुंशियों की कार्यशैली है। उन्होंने थाने के संतरी और मुंशी को कार्यशैली में बदलाव लाने की हिदायत दी। थानेदारों को उन पर नजर रखने को कहा। चेताया कि सुधार नहीं होने पर कार्रवाई होगी। अफसरों के साथ थानेदारों को कर्रा करते हुए हिदायत दी कि पीड़ितों को हर हाल में थाने स्तर पर न्याय दिलाया जाए। वहीं बढ़ती आपराधिक घटनाओं, हत्या, लूट, चोरी और यमुना घाटों पर तनातनी पर नजर रखने का निर्देश सीओ और थानेदारों को दिया। कहा कि जमीन आदि के छोटे-छोटे विवादों को गंभीरता से सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए। अनदेखी पर ही छोटे विवाद बड़ी वारदात का कारण बनते हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, एएसपी वीरेन्द्र कुमार, सीओ चायल रामभवन यादव, सीओ सिटी रमाकांत यादव, आरआई देवेन्द्र सिंह के अलावा सभी थानेदार मौजूद रहे।  
विज्ञापन



थानों पर होगी रिर्जव पुलिस पार्टी
मंझनपुर (ब्यूरो)। सुबह चार बजे के बाद होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक आर के चतुर्वेदी ने नया फरमान जारी किया है। कहा कि थानों पर पुलिस की एक रिजर्व पार्टी रखी जाए। जो सुबह चार बजे के बाद होनी वाली घटनाओं पर नजर रखेगी। ऐसे में अपराधियों को रोका जा सकता है।


थाने में फरियादियों को मिलेगी रसीद
मंझनपुर (ब्यूरो)। थाने पर फरियाद लेकर जाने वाले पीड़ितो को अब बार-बार पुलिस अफसरों की चौखट पर नहीं जाना पड़ेगा। थाने स्तर पर ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। थाने जाने वाले हर फरियादी को शिकायती पत्र देने के बाद रसीद दी जाएगी। यह जिम्मेदारी थानों में तैनात महिला सिपाही को दी जाएगी। ताकि कार्रवाई नहीं होने पर वह अफसरों को दिखा सके कि कब उसने थाने में शिकायत की थी।
विज्ञापन



बीट सिपाही करेगें चोरी की घटनाओं का खुलासा
मंझनपुर(ब्यूरो)। गांवों में होने वाली छोटी घटनाओं के अलावा चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश अब बीट के प्रभारी दरोगा और सिपाही करेगें। आईजी ने शुक्रवार को फरमान जारी करते हुए एसपी को निर्देश दिया कि वह प्रतिदिन बीट प्रभारियों की बीट पुस्तिका का अवलोकन करेगें। चेताया कि लापरवाही बरतने वाले सिपाही को बख्शा न जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें