महेवाघाट थाना क्षेत्र के तिवारी का पुरवा ढेरहा गांव के अधिवक्ता शिवप्रसाद तिवारी के घर बुधवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बारजा पकड़कर चोर दीवार पर चढ़ रहे थे, तभी बारजा टूट गया।
आवाज सुनकर अधिवक्ता और उनके परिवार के सदस्य जाग गए। अनहोनी की आशंका से अधिवक्ता परिवार ने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर गांववालों के दौड़ने पर चोर भाग निकले। उधर, बारजा टूटा देख अधिवक्ता और गांववाले सन्न रह गए। सुबह भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर महेवाघाट थाने में दी।