फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से युवक ने लगाई यमुना में छलांग

Thu, 18 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र मेें यमुना के नए पुल से दोपहर दो बजे युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। एसओ सदर बाजार ने बताया कि करीब दोपहर दो बजे हाथरस के गांव नगला उम्मेद निवासी (22) भूपेन्द्र पुत्र ऊंकार सिंह मथुरा आया और यमुना पुल से पानी में कूद गया। इससे पूर्व उसने परिवारीजनों को फोन पर अपनी स्थिति बताई और पर्स, मोबाइल, वोटर आई कार्ड, चप्पल पुल के फुटपाथ पर रख दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर उसे पानी में खोजा, जाल डलवाया और नाव से तलाश कराई लेकिन सुराग नहीं लगा। सूचना पर भूपेन्द्र के रिश्तेदार चोब सिंह निवासी बालाजीपुरम और अन्य परिवारीजन भी पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि भूपेन्द्र कुछ दिनों से निजी कारणों से परेशान था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें