फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, गंभीर

Wed, 17 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बुधवार की दोपहर एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगा दी। चर्चा है कि विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम बहनोई से हुए झगड़े के बाद उठाया है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह विवाहिता को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन


कुएं में कूदने से जख्मी विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पिपरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी रामरती (28) पत्नी अशोक कुमार पति-पत्नी दोनों विकलांग है। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले उसके बहनोई ने बच्चों को कुछ रुपया दिया था। बुधवार को वह पैसा मांगने आ गया। इसे लेकर रामरती की बहनोई से तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद गुस्से से तमतमाई रामरती ने घर के समीप स्थित कुएं में छलांग लगा दी। विवाहिता के कुएं में कूदने से गांव में हड़कंप मच गया। घरवालों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने प्रयास करके विवाहिता को किसी तरह बाहर निकाला। कुएं में कूदने से घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें