फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एटीएम कार्ड के साथ युवक धराया

Wed, 17 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले पर दिया है। युवक पर एटीएम में छेड़छाड़ करने का शक जताया जा रहा है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



देवीगंज बाजार में लोगों की निगाह एटीएम के इर्द गिर्द संदिग्ध दशा में मौजूद युवक पर पड़ी। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर देवीगंज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के पास से एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। सैनी इंसपेक्टर दिनेश सिंह यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया युवक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

वह शीतला धाम कड़ा में आयोजित वैवाहिक समारोह में आने की बात पुलिस को बता रहा है। पर, जांच में उसके निमंत्रण में आने की बात सच नहीं पाई गई। युवक बरामद एटीएम के बाबत जो पुलिस को बता रहा है, उससे पुलिस का शक गहराता जा रहा है। युवक का कहना है कि उसके एटीएम को छीन कर तीन लड़के फरार हो गए हैं। उसने उनका पीछा किया तो लड़कों  ने एक एटीएम फेंक दिया। वह उसे ही चेक करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें