फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे का हफ्तेभर में नहीं लगा सुराग

Sat, 13 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली के समदा गांव का रहने वाला 10 वर्षीय बालक हफ्तेभर से लापता है। सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद शनिवार को पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


समदा गांव निवासी नुसरत पत्नी मोहम्मद शफीक ने बताया कि उसका बेटा अमन (10) 3 फरवरी की शाम घर के बाहर खेलने के लिए निकला था, तभी से उसका कुछ पता नहीं है। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर वह खोजबीन में जुटी। आसपास के सभी घरों में पता लगाया गया, लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। कई दिनों तक पूरा परिवार बच्चे की तलाश में भटकता रहा। कोई जानकारी नहीं मिलने पर शनिवार को मंझनपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अचानक बेटे के संदिग्धदशा में गायब होने से घर में कोहराम मचा है। परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक खेलते-खेलते इस तरह से लड़का कहां और कैसे गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें