फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 ग्राम मारफीन समेत दो तस्कर दबोचे

Sat, 13 Feb 2016 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात क्षेत्र में गश्त के दौरान दो युवकोें को गिरफ्तार कर उनके पास से 110 ग्राम मारफीन बरामद की है। बरामद मारफीन की विदेशी बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के सिटी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात क्षेत्र में गश्त के दौरान अहिरनपुरवा गांव के पास से दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए हरिप्रसाद निवासी हड्डीगंज व प्रमोद दीक्षित निवासी सीहामऊ थाना रामनगर के पास से पुलिस ने 110 ग्राम मारफीन बरामद की है। चौकी प्रभारी की माने तो बरामद मारफीन की विदेशी बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें