फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को उतारा मौत के घाट

Sun, 26 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
करारी के रक्सवारा गांव में ब्याही युवती को ससुराल वालों ने दहेज की खातिर मौत के घाट उतार दिया। घटना के चार महीने बाद शनिवार को अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   कोखराज कोतवाली इलाके के परसरा गांव की रहने वाली संतोषी देवी की शादी पांच साल पहले करारी के रक्सवारा गांव में कृष्णा प्रसाद के साथ हुई थी। दो अक्तूबर की रात विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। जानकारी होने पर मायके वाले गांव पहुंचे। इससे पहले वह पुलिस को कुछ बताते ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पिता बद्री प्रसाद ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। इस पर पीड़ित पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा प्रसाद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें