फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर बनवाने पर दंपति को बेरहमी से पीटा

Wed, 03 Apr 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के फकीर बक्स का पूरा गांव में सोमवार शाम मंदिर बनवाने पर एक दंपति की पिटाई की गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है।   फकीर बक्स का पूरा निवासी अर्जुन पुत्र रामसूरत ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने गांव में एक मंदिर का निर्माण कराया है। इसे लेकर पड़ोसी दबंग रंजिश रखने लगे हैं।
विज्ञापन


वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो सोमवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। युवक को पिटता देख उसकी पत्नी नूतन बीच-बचाव करने पहुंची तो दबंगों ने उसे भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्र्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें