फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर आपरेटर बर्खास्त, सेक्रेटरी निलंबित

Tue, 27 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कड़ा के चकसैनी गांव में तीन अपात्रों के खाते को सीज करते हुए सीडीओ ने ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर आपरेटर को बर्खास्त करते हुए सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया है। मामले में एडीओ कोआपरेटिव कड़ा के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


   चकसैनी निवासी जितेंद्र, निरोज, पूजा, रामराज सहित दर्जन भर लोगों ने 24 दिसंबर को शिकायत किया था। आरोप लगाया था कि कड़ा ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार ने अफसरों से मिलीभगत कर परिवार के सुनीला देवी, सुनैना व शांती देवी को बगैर पात्रता सूची के आवास आवंटित करा दिया। शिकायत की जांच करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार रविवार को गांव पहुंचे। उन्होंने तीनों लाभार्थियों को अपात्र पाया। मौके पर ही उन्होंने तीनों के खाते से भुगतान पर प्रतिबंध लगाते हुए कंप्यूटर आपरेटर को सेवा से बर्खास्त कर दिया। मामले में सेक्रेटरी मोहन प्रसाद को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसके अलावा आवास आवंटन के प्रभारी अधिकारी एडीओ कोआपरेटिव रामजी गौतम को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए बीडीओ रवींद्र वीर यादव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की है।

चकसैनी गांव में दिए गए एक-एक आवास की जांच की गई। तीन आवासों का आवंटन पात्रता सूची से हटकर मिला। मामले में आरोपी कंप्यूटर आपरेटर, सेक्रेटरी, एडीओ कोआपरेटिव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें