फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवी युवकों ने कॉलेज प्रबंधक के भाई को पीटा

Sun, 06 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान कालेज में घुसने से मना करने पर उपद्रवी युवकों ने शनिवार की सुबह गुंगवा बाग स्थित महाविद्यालय के प्रबंधक के भाई को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों के दौड़ने पर हमलावर युवक भाग निकले। मामले में एक नामजद और 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। चायल क्षेत्र के गुंगवा बाग गांव के समीप रामनाथ सिंह डिग्री कालेज है। शनिवार की सुबह परीक्षा शुरू हुई। उस समय कॉलेज गेट पर कालेज के प्रबंधक डॉ.एसके पटेल के भाई सुरेशचंद्र मौजूद थे। उन्होंने परीक्षा देने जा रही छात्राओं के पीछे-पीछे कॉलेज में जा रहे बाहरी युवकों को भीतर जाने से रोक दिया। इससे मनचले युवक उनसे भिड़ गए। कहासुनी के दौरान इन युवकों ने प्रबंधक के भाई पर हमला कर दिया। उनकी जमकर पिटाई की। मारपीट से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर शिक्षकों के अलावा छात्र भी दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। प्रबंधक के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाने में उन्होंने एक नामजद और तीन अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें