फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से मासूम का अपहरण, फतेहपुर में बरामद

Fri, 28 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी के गुलामीपुर से गुुरुवार दोपहर एक सत्संग कार्यक्रम से फौजी के एक साल के बेटे का अपहरण हो गया। फौजी की पत्नी बेटे के गायब होने पर रोने-पीटने लगी तो सुरक्षा कर्मियों ने जानकारी दी के एक व्यक्ति मासूम को लेकर बोलेरो से निकला। सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी का नंबर भी बता दिया। मासूम को परिजनों व सत्संग की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने पीछा कर खागा से मासूम को बरामद कर लिया। परिजनों ने मामले की तहरीर सैनी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने देर रात तक मामला नहीं दर्ज किया।
विज्ञापन


    सैनी कोतवाली क्षेत्र के दादिन का पुरवा निवासी अजय पटेल फौज में है। वह मौजूदा समय जम्मू में तैनात है। अजय पटेल की पत्नी रंजना अपने एक साल के बेटे के साथ घर में रहती है। गुरुवार को गुलामीपुर गांव में साकार विश्व हरि सत्संग का कार्यक्रम था। रंजना अपने एक साल के बेटे आनन्द के साथ वहां गई थी। दोपहर करीब दो बजे प्रवचन के दौरान महराज ने सभी श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाने के हाथ उठवाया तो मासूम आनन्द गोद से उतरकर गायब हो गया।

पूजा-पाठ के बाद करीब पांच मिनट बाद रंजना को होश आया कि उसका बेटा आनन्द गायब है तो उसने शोर मचाना शुरू किया। इसी दौरान बाहर खड़े निजी सुरक्षा कर्मियों ने आकर बताया कि मासूम को एक युवक बोलेरो में लेकर गया है। सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी का नंबर भी बताया। इस पर युवती ने कहा कि उसके पीछे सैदराजेपुर गांव का एक युवक बैठा था, वही ले गया है। उसका खागा में घर भी है। सुरक्षा कर्मियों व सत्संग सुनने आए लोगों के साथ एक वाहन से पीछा किया और खागा पहुंचे। खागा में एक बोलेरो से बच्चे को बरामद कर परिजन देर शाम सैनी कोतवाली आए। सैनी कोतवाली के प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मासूम गायब हो गया था, वह अपने घर पहुंच गया है। उधर परिजनों का कहना है कि मामले में अपहरण की तहरीर दी गई है, जिसको लेकर पुलिस टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें