फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो दिखा दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 22 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चरवा इलाके में अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर दरिंदे ने एक किशोरी से दरिंदगी का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक उसको पीटकर भाग निकला। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक अक्सर परेशान करता था। आरोप है कि मंगलवार शाम किशोरी घर में अकेली थी। जानकारी होते ही युवक पहुंच गया। अपने मोबाइल में रखी अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर उसने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो युवक भड़क गया और उसे मारपीट कर घर से भाग निकला। घर लौटे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई। पड़ोसी युवक के घर उलाहना देने के बाद पीड़ित परिवार बुधवार सुबह किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। चरवा कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

विवाहिता से दुराचार की कोशिश
 पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम खेत गई विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। आबरू बचाते हुए विवाहिता चीख पड़ी। शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवक विवाहिता को पीटकर धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें